प्रवेश की अन्तिम तिथि के एक माह के भीतर विद्यार्थियों को पुस्तकालय कार्ड जिन पर उनके चित्र होंगे प्रदान किये जायेंगे। विद्यार्थी उन्हे सुरक्षित रखने के लिये उत्तरदायी होंगे। पुस्तकालय कार्ड विश्वविद्यालय परीक्षा से पूर्व अवश्य ही पुस्तकालय में वापस कर दिये जाने चाहिए। जो विद्यार्थी पुस्तकालय से ली गयी समस्त पुस्तकों को वापस करने के पश्चात् अपने पुस्तकालय कार्ड पुस्तकालय में जमा नहीं कर देंगे विश्व्वियालय परीक्षाओं के लिये प्रवेश पत्र नहीं दिये जायेंगे। पुस्तकालय कार्ड खो जाने पर उनमें चढ़ी पुस्तकों को लौटने का दायित्व स्वयं उस छात्र का होगा।
महाविद्यालय के पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पुस्तकों का समग्र संग्रह है, जिसमें पर्याप्त सन्दर्भ ग्रन्थ एवं शब्दकोश हैं। वाचनालय में अनेक प्रकार की पत्र-पत्रिकाएं तथा शोध पत्रिकाएँ नियमित रूप से आती हैं। छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय के पुस्तकालय वाचनालय का भरपूर उपयोग करनें की पूरी स्वतंत्रता है, परन्तु इसके लिए उन्हें कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य है जो निम्न प्रकार हैं।

